
रायपुर । रायपुर में 5 दिन के काम के बाद भी मंत्रालय और तहसील कार्यालयों में देर से आने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु साय के निर्देश के बाद अब सभी सरकारी कार्यालयों में सुबह 10 बजे से काम शुरू हो जाता है।
कर्मचारियों को अब देर से आने पर सुरक्षा कार्यालय में लेट कमर्स रजिस्टर में देरी का कारण लिखना पड़ता है। अगर कोई कर्मचारी लगातार तीन दिन 10.15 बजे के बाद आता है, तो उसकी एक क्ल की कटौती कर दी जाएगी। हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि यह नियम आला अफसरों पर लागू नहीं होता है, जो अक्सर देर से आते हैं।
इस नियम के बाद अब कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। पुराने शहर से आने वाली स्टाफ बसें अब 9.50-9.55 बजे तक गेट नंबर 4 पर पहुंचने लगी हैं।