
कोरबा । कोरबा के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित विवेक गुप्ता ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बस स्टैंड में बात कर रहा था, तभी आरोपी राजेंद्र श्रीवास ने पिकअप वाहन से उन्हें कुचलने की कोशिश की। जब विवेक बच गया, तो राजेंद्र ने जातिवाचक गाली देते हुए उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी।
पुलिस ने आरोपी राजेंद्र के खिलाफ धारा 296,115(2), 351(2), 281 के तहत मामला दर्ज किया और पांच घंटे के भीतर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राजेंद्र ने मारपीट करना स्वीकार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी राजेंद्र श्रीवास कांग्रेस का स्थानीय नेता है।