सुशासन सप्ताह पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई।



भिलाई, । सुशासन सप्ताह 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। इसी संदर्भ में वैशाली नगर कन्यशाला के छात्राओं द्वारा रंगोली बनाई गई। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं क्या-क्या चल रही है। इस पर परिचर्चा छात्रों के बीच में की गई। क्या-क्या लाभ मिल रहा है कक्षा 11वीं की छात्रा रेशमा जय श्री ने बताया आज महतारी बंधन का पैसा मेरे घर में आने से हम लोगों को बहुत बड़ी सहायता हो जाती है ।मेरे घर में दो लोगों को मिलता है राशन कोऑपरेटिव से मिल जाता इस पैसे से मेरा पढ़ाई लिखाई और जरूरी चीज मेरी मां पूरा कर देती है। यह हमारे लिए बहुत ही उपयोगी है। पहले बहुत परेशानी होती थी। पलक ने बताया प्रधानमंत्री आवास से मकान बन जाने के बाद मेरे चाचा लोग अच्छे से निवास कर रहे हैं। पहले एक घर में रहते थे तो आपस में परेशानी होती थी। आज सबको मकान मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड से इलाज हो रहा है। प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना से रोजगार मिल रहा है। किसी भी प्रकार का सर्टिफिकेट बनवाना है तो मोर संगवारी को कॉल कर दो आकर के हमें सर्टिफिकेट बना कर दे देता है। हमारे चाचा के लड़की का जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे बैठे बन गया। यह सब सुविधा हमें सुशासन के द्वारा ही मिल रहा है। हम लोग बहुत आभारी हैं माननीय मुख्यमंत्री जी का। कन्या शाला की प्राचार्या संगीता बघेल ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया आज आवश्यकता अनुसार हर चीज शासन द्वारा प्रदान की जा रही हैं। राशन, मकान, घर रोजगार, बच्चों को पढ़ने के लिए सुविधा, साफ सफाई, आदि पर प्रशासन पूरा ध्यान दे रहा है। हम लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए दूसरों को भी प्रेरित करना है। बच्चों द्वारा महतारी बंधन योजना, छत्तीसगढ़ महतारी, भोरमदेव मंदिर, सोलर ऊर्जा के स्रोत पर रंगोली बनाकर अपने विचारों को व्यक्त किया गया। जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला ने बच्चों से आवाहन किया कि 70 प्लस के सभी वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसका शिविर स्कूल में लगवाएंगे बच्चे अपने घर से अपने दादा-दादी बुजुर्गों को लाकर के यहां पर आयुष्मान कार्ड बनवाएंगे। बच्चे एवं शिक्षिकाएं अपने घरों से 70 प्लस वरिष्ठों को लाकर के आयुष्मान कार्ड बनवा सकती हैं। इस पर सब लोग सहमति व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *