
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ क्षेत्र में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है, जिसमें 7 वर्दीधारी नक्सली ढेर हुए हैं।
इस मुठभेड़ में बड़े नक्सली कैडरों के मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा बलों का सर्च अभियान भी जारी है, और अभी भी रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहादुर जवानों के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मुठभेड़ में शामिल सुरक्षा बलों की टीम में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा की डीआरजी टीम के साथ एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी शामिल थी।
सुरक्षा बलों ने बताया कि 40 से 50 नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर यह ऑपरेशन चलाया गया था। इस मुठभेड़ में नक्सलियों के कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।