दुर्ग जिले में धान खरीदी की समस्या गहराई, 5 उपार्जन केंद्रों में खरीदी बंद

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धान की खरीदी की समस्या गहरा गई है। जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान का उठाव शुरू नहीं हो पाया है, जिसके कारण 5 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी बंद कर दी गई है।

इन केंद्रों में धान खरीदकर रखने तक की जगह नहीं है, जिससे जिले के दर्जनभर और उपार्जन केंद्र भी भर चुके हैं और वहां भी गुरुवार से खरीदी बंद हो सकती है। नगपुरा, दमोदा, भेंडसर, कन्हारपुरी, सांतरा केंद्र में खरीदी बंद हो गई है।

राइस मिलर्स अपनी मांग पूरी होने के बाद सोमवार से धान का उठाव शुरू करने वाले थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। मार्कफेड के अधिकारियों का कहना है कि करीब 15 मिलर्स का प्रोसेस पूरा हो चुका है और जल्द ही डीओ काटना शुरू कर देंगे और उठाव शुरू हो जाएगा।

इस बीच, खरीदी केंद्र में कार्यरत कम्प्यूटर आपरेटर भी आज से हड़ताल पर रहेंगे। यह समस्या जिले के किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है और उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *