
गरियाबंद । गरियाबंद के हायर सेकेंडरी स्कूल मैनपुर के छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रभारी प्राचार्य और कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि एक शिक्षक लंबे समय से दुर्व्यवहार कर रहा है और उन्होंने पूर्व प्राचार्य को संस्था में वापस लाने की मांग भी की है।
इस मामले पर कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने पांच सदस्यीय जांच टीम बनाई है और तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने जांच दल में 2 महिला सदस्यों को भी शामिल किया है, ताकि छात्राओं के आरोपों की संवेदनशीलता से जांच की जा सके।
