भिलाई में कांग्रेस के पूर्व युवा नेता गुरमीत सिंह का आकस्मिक निधन

भिलाई । भिलाई में कांग्रेस के पूर्व युवा नेता गुरमीत सिंह उर्फ हनी (36 वर्ष) का आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि गुरमीत घर में अकेले थे, उनकी पुत्री अन्य जिले में हास्टल में रहकर पढ़ाई करती है। आज सुबह होम मेड उनके घर पहुंची तो काफी आवाज देने के बाद भी गुरमीत कमरे से नहीं निकले। वो कमरे में ही मिले। आस पड़ोस के लोगों ने डाक्टर बुला चेकअप कराया तो चिकित्सक ने बताया कि 6-7 घंटे पूर्व निधन हो गया। आशंका हार्ट अटैक की व्यक्त की जा रही है। गुरमीत की बहन के परिवार को सूचना मिलते ही सभी बिलासपुर से भिलाई के लिए निकल चुके हैं। गुरमीत लंबे समय तक कांग्रेस में सक्रिय रहने के बाद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव रहे। कुछ महीने पहले ही उन्होंने भाजपा प्रवेश किया था। क्षेत्र में जनप्रतिनिधि के रूप में गुरमीत सिंह काफी सक्रिय व युवाओं में लोकप्रिय थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *