रायपुर के रामकुंड क्षेत्र में चोरों का आतंक

रायपुर । रायपुर के रामकुंड क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने क्षेत्र के कई मंदिरों को अपना निशाना बनाया है। शुक्रवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने हनुमान और शिव मंदिर समेत पांच मंदिरों को निशाना बनाया। चोरों ने देव प्रतिमाओं से चांदी की आंखें, मुकुट और अन्य गहने चोरी कर लिए। चोरी की वारदात सीसीसटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे मंदिर समिति ने आजाद चौक थाने में सौंपकर शिकायत दर्ज कराई है।¹

चोरों ने न केवल गहने चुराए, बल्कि देव प्रतिमाओं को भी नुकसान पहुंचाया। रामकुंड स्थित हनुमान मंदिर में प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर चांदी की आंखें उखाड़ दी गईं, जबकि शिव मंदिर से मुकुट चोरी कर लिया गया। आमा तालाब के पास दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भी चोरी की घटना हुई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *