छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भिलाई में विकास कार्यों का लोकार्पण किया

रायपुर । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को भिलाई 3-चरोदा में 26.69 करोड़ की लागत के 144 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 23.29 करोड़ के 128 कार्यों का भूमिपूजन और 3.40 करोड़ के 16 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने खेल मैदान के लिए एक करोड़ रुपए की घोषणा भी की।

साव ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 महीनों में 2800 करोड़ रुपए शहरों के विकास के लिए जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में 5 साल में नहीं हुआ काम, भाजपा सरकार में 12 दिनों में पूरा हुआ। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया गया और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। साव ने 25 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *