बालोद में सड़क हादसे में बीएसपी कर्मचारी की मौत

बालोद । बालोद जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दल्लीराजहरा शहर में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में भिलाई स्टील प्लांट के 56 वर्षीय कर्मचारी जगत राम ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर स्कूटी सवारों को टक्कर मारने के बाद गड्ढे में जा गिरा। बोलेरो चालक को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *