रायपुर में कलेक्टर विथ ब्रेकफास्ट: मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मैदानी स्तर के कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया

रायपुर । रायपुर में आयोजित कलेक्टर विथ ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मैदानी स्तर के कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पंचायत विभाग के कर्मचारियों की सराहना की और मैदानी स्तर के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को बेहतर से बेहतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने मवेशियों के सड़कों पर बैठने की समस्या का समाधान करने के लिए मैदानी स्तर के कर्मचारियों से साथ मिलकर कारगर कदम उठाने का आह्वान किया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। उन्होंने जल संरक्षण, नशे की लत से दूर रखने और बेहतर कार्य करने के लिए कर्मचारियों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पंचायत विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सचिव, रोजगार सहायक, स्व सहायता से जुड़ी महिलाएं और ड्रोन दीदी शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *