डकैत गिरोह के एक और सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, धार से पकड़ाया आरोपी

दुर्ग । अंजोरा चौकी अंतर्गत टिंबर व्यवसायी के घर हुई डकैती मामले में पुलिस ने एक और आरोपी पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को मध्यप्रदेश के धार से आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गनियारी रोड रसमड़ा निवासी दिलीप मिश्रा ने अंजोरी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 से 8 जून की रात 5 नकाबपोश बदमाशों ने घर का दरवाजा तोड़कर प्रार्थी व उसकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर उनके हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद आलमारी तोड़कर उसमें रखे करीब 35 तोला सोने के जेवरात व 26 हजार रुपए नगद तथा तीन नग घड़ी को लेकर भाग गए। रिपोर्ट पर पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर लिया। विवेचना के दौरान धार झाबुआ क्षेत्र में 22 दिनों तक कैंप कर जिला धार (एमपी) निवासी भंगू डावर (25वर्ष) और भूरसिंह को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर आरोपी जगदीश सिंह उर्फ काला भैया को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *