
बलौदाबाजार । बलौदाबाजार में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से फिर कोई राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि दो दिन और बढ़ा दी। पुलिस ने 17 अक्टूबर तक रिमांड मांगी थी, लेकिन बचाव अधिवक्ता के विरोध के बाद कोर्ट ने दो दिन की रिमांड बढ़ाई।
इस मामले में सात आरोपियों में से पांच आरोपियों का चालान पेश हुआ, जबकि बाकी आरोपियों का चालान 5 अक्टूबर को पेश किया जाएगा। गुरु बाबा घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी में सतनाम समाज के आस्था के केंद्र अमर गुफा में स्थित महकोनी मंदिर परिसर में आसामाजिक तत्वों ने तांडव मचाया था, जिसके बाद जैतखाम में तोड़फोड़ की घटना हुई।
इस मामले में राज्य सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं और विधायक देवेंद्र यादव समेत सैकड़ों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। विधायक देवेंद्र यादव करीब तीन माह से जेल में हैं और उनकी रिमांड कई बार बढ़ाई गई है।