रायपुर में दो बड़े सड़क हादसे: 2 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

रायपुर । राजधानी रायपुर में दो बड़े सड़क हादसे हुए, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए।पहला हादसा धरसीवां थाना क्षेत्र में हुआ, जहां रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर तरपोंगी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार एक डॉक्टर और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरा हादसा गुढ़ियारी थाना इलाके के रामनगर ओवरब्रिज में हुआ, जहां दो युवक बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। तभी उन्होंने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक का पैर टूटकर अलग हो गया और दूसरे के सिर पर गंभीर चोट आई। आस-पास के लोगों ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *