
भिलाई । भिलाई में प्रोफेसर विनोद शर्मा की पिटाई मामले में पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बच्चों चैतन्य और दीप्ति के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।
सांसद विजय बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस को इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिला है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस चैतन्य और दीप्ति से पूछताछ कर रही है, जो जांच का हिस्सा है।
विजय बघेल ने भूपेश बघेल को नसीहत देते हुए कहा कि पहले खुद के गिरेबान में झांककर देख लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और सच्चाई सामने आएगी।