बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा: बस ट्रेलर से टकराई, ड्राइवर की मौत, 16 यात्री घायल

बिलासपुर। बिलासपुर के धौराभाटा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक यात्री बस ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में बस के ड्राइवर घनश्याम चौहान की मौके पर मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बस बिहार से रायपुर आ रही थी, जब तड़के 4 बजे धौराभाटा के पास ब्रेकडाउन हुआ और हादसा हो गया। घायलों को सरगांव और बिल्हा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से 2 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए हाथ बढ़ाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। बस में सवार यात्रियों का कहना है कि अचानक ब्रेक फेल होने से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस ट्रेलर से टकरा गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *