
दुर्ग । जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस की तत्पर्ता से शिवनाथ नदी में डूब रहे युवक की जान बच गई। गुरुवार को युवक सेल्फी लेते समय शिवनाथ नदी में गिर गया। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चिखली बेलौदी शिवनाथ नदी पुल के पास एक युवक डूब रहा है। इस पर चौकी पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम की मदद उसकी जान बचाई।
चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे बताया कि घटना की जानकारी होने चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई, जहां पर एक व्यक्ति शिवनाथ नदी पुल के कालम के सहारे लटका दिखा। नदी में पानी बहुत अधिक था। तत्काल एसडीआरएफ टीम एवं पुलिस चौकी जेवरा सिरसा स्टॉप एवं डॉयल 112 की मदद से रेस्क्यू आपरेशन चलाकर शिवनाथ नदी में डूब रहे नेहरू चौक काली मंदिर के पीछे वार्ड 30 कैंप-1 निवासी गौरव साहू पिता चैतूराम साहू (17वर्ष) को रेस्क्यू कर शिवनाथ नदी से सही सलामत बाहर निकाल लिया गया। इसके उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। पूछताछ दौरान बताया की पुल पर सेल्फी लेते समय नीचे गिर गया था। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पुनेश साहू, आरक्षक वसीम खान, हेमेन्द्र बंछोर एवं डॉयल 112 वाहन में तैनात आरक्षक नरेश यादव व वाहन चालक प्रीतम जांगडें तथा एसडीआरएफ टीम दुर्ग का विशेष योगदान रहा।