
मामला दर्ज और विवेचना
दुर्ग । दिनांक 03/08/2024 को प्रार्थी विवानव यादव पिता धन्नू यादव उम्र 45 वर्ष साकिन सडक 19 स्मृतिनगर थाना सुपेला जिला दुर्ग द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 03/08/2024 के 13:30 बजे से 15:00 बजे के मध्य घटना स्थल म.नं. सी 204, 205 सडक 19 स्मृतिनगर से कोई अज्ञात चोर द्वारा सूने मकान का ताला तोड़कर घर अंदर प्रवेश कर सोने चांदी हीरे के जेवरात तिजौरी सहित, लॉकर की चाबी एवं नगदी रकम 43000/- रू जुमला किमती 2100000/-रू चोरी कर ले गया है।

विवेचना और गिरफ्तारी
विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीसीयु प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में आरोपी के बैंक खाता में लिंक मोबाईल नंबर 8126876982 का लोकेशन लिया गया। लोकेशन के आधार पर आरोपी को बाफना टोल प्लाजा के पास वाईपास रोड में संदिग्ध हालत में मिलने से चौकी लाकर पूछताछ किया गया।
आरोपी का स्वीकारोक्ति और जप्ती
आरोपी फैजान मलिक ने बताया कि प्रकरण में पूर्व में गिरफतार आरोपी दिलशेर अली एवं अरमान मलिक एवं फरार मुख्य आरोपी फहीम उर्फ फईम,तथा आरोपी फहीम की खाला रुकसाना के साथ योजना बनाकर आरोपीगणो द्वारा प्रार्थी के मकान में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी फैजान मलिक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त वाहन एक्सयुव्ही 500 एचआर 29 एएन 5749 तीन नग मोबाईल एवं मोबाईल खरीदे की रसीद को जप्त किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी और न्यायालय में पेशी
आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी सदर को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल पर भेजा गया है।
विशेष योगदान
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक वंदिता पनिकर, सउनि बी.एल. साहू, प्र.आर. मो. अहफाज खान, आर. जयनारायण यादव, हर्षित शुक्ला, गोपाल लामा, म.आर. मधुबाला शर्मा, संतोष सोनी एवं एसीसीयु प्रभारी निरी. तापेश नेताम, सउनि पूर्ण बहादुर, आर. उपेन्द्र सिंह, जुगनू सिंह, संतोष गुप्ता, पन्नेलाल का विशेष योगदान रहा। इस कार्यवाही से दुर्ग पुलिस की तत्परता और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की प्रतिबद्धता का प्रदर्शन हुआ है।