दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने घोर नक्सल एरिया में ठेकादर बनकर पहुंची पुलिस, दबोचा


भिलाई.

जिला पुलिस ने साहब का परिचय देते हुए घोर नक्सल जिला कांकेर के सुदूर जंगलों में बसे गांव में घुसकर दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा। आरोपी ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ अनाचार किया। जब छात्रा ने शादी के लिए आरोपी से गुहार लगाई तो उससे बात करना बंद कर दिया और नंबर बंद करके भाग गया। मामला भट्टी थाना क्षेत्र है।
भिलाईनगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2023 में वह पढ़ाई करने के लिए भिलाई आई और भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसका फेसबुक के माध्यम से आरोपी दिनेश कुमार मंडावी से जान पहचान हुआ और आपस में बातचीत करने के दौरान आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का प्रलोभन देकर भिलाई में लगातार शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता ने शादी करने कहने पर आरोपी ने शादी करने से मना कर सारे संपर्क तोड़कर फोन को बंद कर दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी दिनेश कुमार मंडावी (34 वर्ष ) अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला दुर्ग से 200 किलोमीटर दूरी पर ग्राम खडगांव जिला कांकेर में अपने परिचित रिश्तेदार के यहां निवास कर रहा था। सूचना पर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस ने अपनी पहचान को छुपा कर ठेकेदार एवं सुपरवाइजर के रूप में जाकर आरोपी की पहचान कर आरोपी दिनेश कुमार मंडावी निवासी ग्राम बेलरगोंडी थाना डौडी जिला बालोद को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *