माओवादियों के खिलाफ बड़ा अभियान: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने 3 नक्सलियों को मार गिराया

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया है, जिसमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। जवानों ने घटना स्थल से एके 47 और गोला-बारूद बरामद किया है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर अबूझमाड़ के क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी। सर्चिंग के दौरान आज शाम 4 बजे से लगातार पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

इस मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए हैं। सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्च अभियान जारी है। पुलिस ने घटना स्थल से एके 47 और गोला-बारूद बरामद किया है।

नारायणपुर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक नारायणपुर मोहित गर्ग ने बताया कि माओवादियों के खिलाफ अभियान जारी है और जल्द ही अन्य माओवादियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

इस मुठभेड़ के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *