सूबे के मुखिया के आदेश के बाद नशे के सौदागरों को चुन-चुन कर पकड़ रही, 800 ग्राम गांजा के साथ एक को दबोचा

दुर्ग । सूबे के मुखिया और गृहमंत्री के आदेश के बाद जिले में लगातार नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में मोहन नगर थाना पुलिस ने भी गांजा बिक्री करने वाले आरोपी केशव नाई को को गिरफ्तार किया है. आरोपी से 800 ग्राम गांजा कीमती करीब 5,000 रुपये का जप्त किया.

थाना प्रभारी मोनिका पांडेय ने बताया, मुखबिर से सूचना मिली कि गंजमंडी सिकोला बस्ती में एक नशे एक व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है. इस पर तुंरत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर एक टीम रवाना की गई. मौके से घेराबंद करके आरोपी केशव नाई (44वर्ष) निवासी कुंदरा पारा ग्रीन चौक दुर्ग को दबोच लिया.
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग के कपडा थैला के अंदर रखे एक पैकेट में भूरे रंग के सेलो टेप से लपटे हुए मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 800 ग्राम कीमती करीब 5,000 रुपये का मिला। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी केशव नाई के विरुद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *