
जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा में एक स्कूली छात्रा से छेड़खानी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजा प्रजापति ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी राजा प्रजापति रोज उसे छेड़खानी किया करता था। उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके चलते उसने किसी से इस संबंध में बात नहीं की थी। लेकिन पिछले दिनों आरोपी राजा ने पीड़िता को उसके पिता को भी जान से मारने की धमकी दे दी। इससे घबराकर पीड़िता ने जहर पी लिया।
मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी राजा प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भी जुर्म कबूल कर लिया है। पीड़िता अभी खतरे से बाहर है।