रायपुर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 पेटी नकली गोवा शराब जब्त

रायपुर । राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 पेटी नकली गोवा शराब की जब्ती की है। तस्करी करने वाले आरोपी मोतीलाल साहू और युवराज साहू पकड़ में आया है। दोनों से कड़ी पूछताछ आबकारी विभाग की टीम कर रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने राज्य की जांच एजेंसियों को निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से लगातार कार्रवाई हो रही है। साथ ही राज्य के बॉर्डर में चेकिंग टीम को अलर्ट पर रखा गया है। लगातार सफलता भी मिल रही है। अब अवैध कारोबार करने वाले सफेदपोश लोगों की कड़ी टूटती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *