
महाराष्ट्र । महाराष्ट्र के पुणे शहर से जुड़ा एक अजीब वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। वीडियो शहर के चाचन पुलिस स्टेशन से जुड़ा है। बताया गया कि पुलिस स्टेशन के लॉकअप में पुलिस ने एक अपराधी को बंद किया था। मगर ये अपराधी बिना लॉकअप का ताला तोड़े थाने से भाग निकला। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए फरार अपराधी को कुछ घंटे बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया।
अपराधी की चालाकी देख पुलिस अफसर भी हुए हैरान
पुलिस ने भी उसे दोबारा गिरफ्तार करने के बाद यही सवाल पूछा। इसके बाद अपराधी ने जो कुछ बताया सुनकर खुद पुलिस अफसरों का भी दिमाग चकरा गया। कैसे भाग निकला अपराधी अफसरों की समझ में नहीं आया कि आखिर अपराधी इस तरह से कैसे लॉकअप से बाहर निकल आया।
अपराधी की चालाकी का वीडियो बनाया गया
अपराधी को दोबारा लॉकअप में बंद किया गया और उसे दोबारा उसी तरह बाहर निकलने के लिए कहा गया। मगर अबकी बार पुलिस ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें देखेंगे कि अपराधी अपने कमजोर शरीर का फायदा उठाकर लॉकअप से बाहर निकलने में कामयाब हो गया।
अपराधी की चालाकी का वीडियो देखें
इसमें देखेंगे कि सलाखों के बीच में इतना गैप था जो उस कमजोर अपराधी के बाहर निकलने के लिए काफी था। अपराधी एक बार फिर ऑन कैमरा लॉकअप से इसी तरह बाहर निकलकर दिखाता है।
अपराधी की गिरफ्तारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैरान करने वाला ये वीडियो बीते सोमवार में सुबह साढ़े सात बजे का है। अपराधी लॉकअप से भागने के बाद अपने दोस्त के यहां छिपा हुआ था। पुलिस ने दोस्त के घर से उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई।