गर्भवती महिला को कच्ची सड़कों के चलते 102 वाहन से पहुंचाया गया स्वास्थ्य केंद्र

गरियाबंद। मलेवा पहाड़ी के नीचे बसे विशेष पिछड़ी भुंजिया जनजातीय ग्राम रायआमा में एक गर्भवती महिला सावित्री यादव को डिलीवरी के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने 102 वाहन बुलाया गया. लेकिन बारिश के चलते गांव तक पहुंचने वाली कच्ची रास्ता कीचड़ और दलदल के चलते काफी खराब हो गई. जिसके चलते 102 वाहन कीचड़ में फंस गया. गांव के ग्रामीणों की मदद से गांव से ट्रेक्टर लाकर काफी जद्दोजहद के बाद पीपरछेड़ी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां महिला का सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया.

गांव के ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़कों की समस्या को लेकर हमने शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया और पक्की सड़कों की मांग भी की. लेकिन अभी तक यहां पक्की सड़कें नहीं बन पाया, जिसके चलते हमें कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होती है तो इसी प्रकार परेशानियों का सामना करना पड़ता है और स्वास्थ्य केंद्र तक मरीज को पहुंचाने में देर हो जाती है तो मरीज का जान का खतरा बना रहता है.

किंतु सड़कें नहीं बन पाने से हम इस परेशानी को हमेशा झेलने मजबूर रहते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर यहां पक्की सड़कें बन जाएं तो हमें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और मरीज को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में भी देर नहीं होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *