बॉयफ्रेंड ने नाबालिक गर्लफ्रेंड को बहला फुसला कर बुलाया और दोस्तों के साथ मिलकर कर खंडहर मे कर डाला गैंग रेप ब्वायफ्रेंड समेत तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विस्तार

रविकांत मिश्राभिलाई । जामुल थाना अंतर्गत नाबालिग से गैंग रेप का मामला सामने आया है, जिसमें ब्वॉयफ्रेंड ने ही अपने दो दोस्तों को बुलाकर अपनी नाबालिक गर्लफ्रेंड के साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक घटना 25 अगस्त की है. पीड़िता की शंकर नगर छावनी निवासी टिकेश कुमार साहू उर्फ टीकू से दोस्ती थी। आरोपी ने इसी का फायदा उठाकर घटना 25 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे पीड़िता को कॉल करके मिलने के लिए आईटीआई मैदान के पास खंडहर में बुलाया। उस दौरान उसके साथ शंकर नगर छावनी निवासी धनेंद्र कुमार उर्फ छोटू और वार्ड 40 मंगल बाजार निवासी परमेश्वर यादव उर्फ पप्पू मौजूद थे। पीड़िता के आते ही आरोपी व ब्वॉयफ्रेंड टिकेश और धनेंद्र ने मिलकर अनाचार किया। इस दौरान तीसरे दोस्त परमेश्वर यादव ने भी अनाचार किया। इस बीच पीड़िता की चीख-पुकार से आरोपी घबरा गए और उसे मौके पर छोड़कर भाग गए।पीड़िता के शिकायत पर जामुल पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *