नौकरी के नाम पर ठगी: रायपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी, 5 लाख रुपये की ठगी का मामला

रायपुर । जांजगीर-चांपा जिले में पटवारी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी जुगल किशोर साहू को रायपुर के शेजबहार से गिरफ्तार किया है। यह मामला चांपा थाना क्षेत्र के बेलदार पारा का है।

ठगी का शिकार हुए इसाक मसीह ने 28 अगस्त 2024 को चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे शशांक मसीह से आरोपी जुगल किशोर साहू की मुलाकात चांपा रेलवे स्टेशन पर सफर के दौरान ट्रेन में हुई थी। आरोपी ने अपनी पहचान मंत्रालय में होने और नौकरी लगवाने की बात कही और 5 लाख रुपए की डिमांड की। पहले ढाई लाख रुपए देने और काम होने के बाद बचा हुआ रकम देने की बात हुई थी। इस बीच पटवारी का फार्म भरकर ढाई लाख रुपए नगदी रकम दिया था।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह मामला नौकरी के नाम पर ठगी का एक और उदाहरण है, जहां लोगों को अपनी मेहनत की कमाई गंवानी पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *