दुर्ग पुलिस की बड़ी बरामदगी, भदोही से 200 ग्राम सोना बरामद

दुर्ग । दुर्ग पुलिस को चोरी के मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के भदोही से करीब 200 ग्राम सोने का गला डल्ला बरामद किया है।

दरअसल, चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी सोनू जायसवाल से पूछताछ के दौरान चोरी का सोना अपने घर में छिपाकर रखने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर उत्तर प्रदेश पहुंची, जहां उसकी निशानदेही पर घर से सोना बरामद किया गया।

बता दें कि इस मामले में पुलिस पहले ही 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश और मामले की विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *