निर्माण कार्यों का लिया जायजा, भविष्य में संचालित होने वाली गतिविधियों की ली जानकारी

कवर्धा, कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने सरेखा स्थित गौधाम का निरीक्षण कर वहां किए गए निर्माण कार्यों और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौधाम में अब तक विकसित की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा इसके बेहतर उपयोग और संचालन की संभावनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की।

कलेक्टर ने गौधाम में भविष्य में यहां शुरू की जा सकने वाली गतिविधियों और आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने गौधाम को व्यवस्थित एवं सक्रिय रूप से संचालित करने पर जोर देते हुए इसके संचालन के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समिति के माध्यम से गौधाम की गतिविधियों का नियमित संचालन, देखरेख और व्यवस्थाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि गौधाम का उद्देश्यपूर्ण उपयोग हो सके। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता श्री सुरेन्द्र पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *