दुर्ग में नो पार्किंग के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, 172 वाहनों पर ई-चालान

दुर्ग। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 25 अक्टूबर को सूर्या मॉल के आसपास नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 172 वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की गई।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सड़क पर यातायात बाधित करने वाले चारपहिया वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत ई-चालान जारी किया गया। वहीं, नो पार्किंग में खड़े दोपहिया वाहनों को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात कार्यालय लाया गया, जहां नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए नो पार्किंग के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *