कमीशन के लालच में बैंक खाते साइबर ठगों को दिए, दुर्ग पुलिस ने 8 म्यूल अकाउंट होल्डर्स पर कसा शिकंजा


दुर्ग ।कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने वालों पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में इस्तेमाल किए गए म्यूल बैंक खातों के मामले में 8 आरोपियों पर कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी 2 हजार से 15 हजार रुपये तक के कमीशन के बदले बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड दूसरे लोगों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों के जरिए साइबर ठगी की लाखों रुपये की रकम का लेनदेन किया गया।

थाना नेवई, पुरानी भिलाई, पाटन, भिलाई नगर, छावनी और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों से बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम, सिम और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चंद रुपये के लालच में अपना बैंक खाता या बैंकिंग साधन किसी दूसरे व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें, क्योंकि खाते का गलत इस्तेमाल होने पर खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *