
दुर्ग । विश्व मानवाधिकार परिषद छत्तीसगढ़ की ओर से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चरोदा में विद्यार्थियों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष (लीगल सेल) एवं राष्ट्रीय प्रभारी सुश्री एडवोकेट पायल पोपटानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन और स्कूल बैग सहित आवश्यक शिक्षण सामग्री वितरित की गई।


इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सामग्री पाकर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उनके शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना रहा।


कार्यक्रम में शाला की प्रधान पाठक श्रीमती रेणुका मोहंती सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विश्व मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।