रायपुर में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर 15 फीट नीचे गिरा, कार को भी मारी टक्कर

रायपुर। रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक ने एक कार को भी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक, ट्रक तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सड़क से नीचे जा गिरा। इस दौरान पास से गुजर रही कार भी ट्रक की चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *