इंस्टाग्राम पर महिला की फोटो और निजी जानकारी वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार, साइबर सेल की मदद से पुलिस ने दबोचा

भिलाई। सोशल मीडिया पर एक महिला की फोटो, नाम और मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर उसकी निजता का उल्लंघन करने वाले युवक को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रांजल यादव उर्फ जर्नलिस्ट प्रांजल (24) के रूप में हुई है, जो सुपेला के राम नगर का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, 4 जून 2026 को महिला ने भिलाई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो, नाम और मोबाइल नंबर पोस्ट कर दिए हैं, जिससे उसकी निजता भंग हुई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान साइबर सेल ने संबंधित इंस्टाग्राम आईडी का तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में आईडी संचालक की पहचान प्रांजल यादव के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रुंगटा-2 में पीजीडीसीए का छात्र है और एक यूट्यूब चैनल भी संचालित करता है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने आरोपी से मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी जब्त किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *