
गोविंदा चौहान । भिलाई। चाकलेट का झांसा देकर पांच साल के मासूम के साथ अनाचार करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस नाबालिग को पकड़ लिया है। छावनी पुलिस ने बताया कि पांच साल की मासूम को अकेली पाकर 14 वर्षीय बालक ने उसे अपने घर लेकर गया। जहां उसके साथ अनाचार किया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। मासूम जब अपने घर पहुंची तो उसने परिजनों को पेट दर्द होने की जानकारी दी। चेक करने के बाद परिजन तुरंत पुलिस थाने पहुंचे। पुलिस मासूम का मेडिकल परीक्षण कराने अस्पताल लेकर गई। शिकायत के बाद पुलिस नाबालिग को पकड़कर थाने लेकर आई। पूछताछ में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। दोनों पक्ष के लोग भी थाने पहुंचे थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।