PF के 5 लाख रुपये जारी करने के बदले मांगी 10 हजार की रिश्वत, ACB ने बाबू को रंगे हाथ दबोचा


गोविंदा चौहान
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत यांत्रिकी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने ही विभाग के कर्मचारी से भविष्य निधि (PF) की राशि जारी कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार, विभाग में कार्यरत एक बाबू ने अपनी बेटी की शादी के लिए अपने पीएफ खाते से 5 लाख रुपये निकालने का आवेदन दिया था। आरोप है कि आवेदन पर प्रक्रिया पूरी कर राशि जारी करने के बदले सहायक ग्रेड-2 शिव कुमार ठाकुर ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।
रिश्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल ACB आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *