रिसॉर्ट के बाथरूम में मिली भिलाई की युवती, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

राजनांदगांव। भिलाई की रहने वाली 24 वर्षीय युवती की एक रिसॉर्ट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने के लिए मनगटा वन चेतना केंद्र स्थित एक रिसॉर्ट पहुंची थी। गुरुवार सुबह वह रिसॉर्ट के बाथरूम में अचेत अवस्था में मिली।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान मुस्कान तिवारी के रूप में हुई है, जो भिलाई-3 क्षेत्र में रहती थी।

जानकारी के अनुसार, मुस्कान अपने दोस्तों के साथ पहले रायपुर के एक क्लब में गई थी। इसके बाद सभी लोग मनगटा स्थित रिसॉर्ट में रुके हुए थे। गुरुवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बाथरूम में बेहोश मिली।

युवती को आशुतोष साहू नामक युवक अस्पताल लेकर पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में युवती के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सोमनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रिसॉर्ट संचालक और कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *