मोहन नगर के आर्य नगर में दिल दहलाने वाली घटना: एक ही परिवार के 4 सदस्यों की मौत

दुर्ग: थाना मोहन नगर क्षेत्र के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पति-पत्नी गोविंद साहू, उम्र 45 वर्ष, और चंचल साहू, उम्र 40 वर्ष, फंदे से लटके मिले। वहीं उनकी 13 वर्षीय बेटी दृष्णा साहू और 11 वर्षीय बेटा यशांत साहू मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़े मिले।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का जिक्र है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। फिलहाल थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *