किराना दुकानदार को धमकाकर लूट करने वाले 4 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार — पुरानी भिलाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग । प्रार्थी मेजर यादव, उम्र 58 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र थाना जामुल द्वारा थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 04.05.2026 को सुबह लगभग 08:00 बजे 4 युवक उसकी किराना दुकान में आए। उन्होंने दुकान से चाय, पानी की बोतल, गुटखा एवं सिगरेट खरीदी।जब प्रार्थी द्वारा उनसे पैसे की मांग की गई, तो आरोपीगण आक्रामक हो गए और विवाद करने लगे। इसी दौरान आरोपी श्याम रेड्डी ने अपने पास रखे धारदार हथियार को निकालकर प्रार्थी को डराया-धमकाया। अन्य आरोपियों ने भी उसके साथ मिलकर प्रार्थी के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।घटना के दौरान आरोपियों ने दुकान के गल्ले में रखी नगदी रकम 5,100 रुपये जबरदस्ती निकाल ली। आरोपियों की हरकत और हथियार देखकर प्रार्थी घबरा गया और अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की रिपोर्ट मिलते ही थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के बयान लिए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने सभी 4 आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना को स्वीकार किया। प्रकरण में आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।घटना का कारण :सामान एवं चाय का पैसा मांगने पर उत्पन्न विवाद के चलते आरोपियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया।

घटनास्थल :

किराना दुकान, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, थाना जामुल क्षेत्र, जिला दुर्गआरोपी :

धनराज निर्मलकर, उम्र 21 वर्ष, निवासी खुर्सीपारविराज, उम्र 18 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास खुर्सीपारश्याम रेड्डी, उम्र 25 वर्ष, निवासी जोन-2 खुर्सीपारप्रहलाद बंजारे, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिनीमाता नगर खुर्सीपार

जप्त सामग्री :

घटना में प्रयुक्त धारदार हथियारनगदी रकम संबंधी साक्ष्य

सराहनीय भूमिका :

इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम ने त्वरित विवेचना, तकनीकी विश्लेषण और प्रभावी घेराबंदी करते हुए आरोपियों को अल्प समय में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *