
(दुर्ग)। दुर्ग पुलिस ने बकरा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ग्राम जोरातराई से दो बकरों की चोरी कर उन्हें काटकर बेच दिया था।
मामला 25 मार्च 2026 का है, जब बजरंग चौक निवासी बन्नी अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात में घर से दो बकरे चोरी हो गए। जांच के दौरान घर के पास लगे CCTV फुटेज में कुछ लोग दुपहिया वाहन में बकरे ले जाते दिखाई दिए।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रूआबांधा क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बकरों को काटकर बेच दिया और पैसे खर्च कर दिए।
गिरफ्तार आरोपी:
1 मोहम्मद शफी (50 वर्ष), निवासी रूआबांधा
2 ओमप्रकाश वर्मा (35 वर्ष), निवासी रूआबांधा
जब्त सामग्री:
• स्कूटी (वारदात में प्रयुक्त)
• धारदार हथियार
• कपड़े और चप्पल
• नगदी रकम
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आर्थिक लाभ के लिए वारदात को अंजाम दिया।