
धमतरी। जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस ने जुआ खेलते 9 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आमदी स्थित शराब दुकान के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी।
दबिश के दौरान पुलिस ने मौके पर 9 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 23,100 रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 35 हजार रुपये) और 52 पत्ती ताश जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल कीमत 58,100 रुपये आंकी गई है।
इस मामले में थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 36/26 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपी:
1 शेखर साहू (33) निवासी भानपुरी,
2 द्वारिका साहू (26) निवासी आमदी,
3 टिमेश साहू (27) निवासी आमदी,
4 सोमेश्वर पटेल (30) निवासी पेण्डरवानी जिला बालोद,
5 धनेश्वर चंदेल (42) निवासी पलारी जिला बालोद,
6 टीकम महार (33) निवासी परसतराई,
7 गोकुल राम साहू (36) निवासी परसतराई,
8 पवन कुमार सतनामी (50) निवासी पलारी जिला बालोद और 9 भूपेन्द्र सेन (27) निवासी रत्नाबांधा धमतरी।