सुपेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई: धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार


दुर्ग, । होली पर्व के मद्देनज़र चल रही सतत पेट्रोलिंग के दौरान सुपेला पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मी मार्केट तिरंगा बिल्डिंग के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां आरोपी द्वारा हथियार लहराकर भय का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा था।
पुलिस ने सतर्कता और सूझबूझ के साथ घेराबंदी कर आरोपी को काबू में लिया और मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार जप्त किया गया।
मामले में अपराध क्रमांक 348/2026 के तहत धारा 296, 115(1), 351(3) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
घटना स्थल:
लक्ष्मी मार्केट तिरंगा बिल्डिंग के पास, सुपेला, दुर्ग
आरोपी:
ओमप्रकाश सिन्हा (18 वर्ष), निवासी राजीव नगर, सुपेला, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री:
एक धारदार हथियार
सराहनीय कार्य:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, सउनि अमर दास गंगेले, प्रधान आरक्षक गंगाराम रावत, आरक्षक अजीत यादव और आरक्षक दुर्गेश सिंह राजपूत की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *