
भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा विभिन्न आवासीय/व्यावसायिक योजनाओं में आवासीय/व्यावसायिक प्रयोजन हेतु रिक्त 100 भूखण्डों का अंतरण 30 वर्षीय लीज पर दिया जा रहा है। निविदा/प्रस्थापन आनलाईन पोर्टल https://eproc.cgstate.gov.in के माध्यम से आमंत्रित की गई है। रिक्त भूखण्डों के निविदा की अवधि का विवरण निम्नानुसार है। योजना का नाम मोतीलाल नेहरू नगर पूर्व आवासीय योजना ब्लाक ई भूखण्ड क्रं. 2 आकार 178 वर्ग मीटर, ब्लाक ई भूखण्ड क्रं. 5 आकार 177.60 वर्ग मीटर, ब्लाक डी भूखण्ड क्रं. 3 आकार 180 वर्ग मीटर, ब्लाक सी भूखण्ड क्रं. 8 आकार 216 वर्ग मीटर, ब्लाक 90 भूखण्ड क्रं. 5 व 7 आकार 135 वर्ग मीटर, ब्लक जे भूखण्ड क्रं. 5 आकार 63 वर्ग मीटर, ब्लाक के भूखण्ड क्रं. 4, 9 एवं 10 आकार 63 वर्ग मीटर का है। दक्षिण गंगोत्री व्यवसायकि योजना ब्लाक 5 ए भूखण्ड क्रं. 6 व 7 आकार 33.75 वर्ग मीटर। मदर टेरेसा नगर आवासीय योजना ब्लाक 31 भूखण्ड क्रं. 2 एवं 3 आकार 216 वर्ग मीटर। प्रियदर्शिनी परिसर पश्चिम व्यवसायिक योजना ब्लाक 2 भूखण्ड क्रं. 3, 4, 5 एवं 6 आकार 72 वर्ग मीटर। प्रियदर्शिनी परिसर, संजय नगर तालाब के पास में जी. ई. रोड सुपेला में 14950 वर्ग मीटर है। बसंत विहार आवासीय योजना ब्लाक 1 टाइप-बी एमआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 1 से 14 आकार 216 वर्ग मीटर। ब्लाक 2 टाईप-बी एमआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 1 से 16 आकार 216 वर्ग मीटर। ब्लाक 5 टाईप-डी एलआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 1 से 11 एवं 13 से 24 आकार 135 वर्ग मीटर। ब्लाक 6 टाईप-डी एलआईजी-1 भूखण्ड क्रं. 2 से 10 एवं 13 से 22 आकार 135 वर्ग मीटर। ब्लाक 13 टाईप-ए एचआईजी भूखण्ड क्रं. 2 से 6 एवं 9 आकार 270 वर्ग मीटर। ब्लाक 14 टाईप-ए एचआईजी भूखण्ड क्रं. 3, 4 एवं 12 आकार 270 वर्ग मीटर का शामिल है। निविदा प्रक्रिया मं कोई भी व्यस्क भारतीय नागरिक भाग ले सकते है, निविदा में भाग लेने के लिए निविदाकार को सर्वप्रथम आनलाईन पोर्टल https://eproc.cgstate.gov.in में पंजीयन पूर्ण करना होगा तथा स्वयं का डिजिटल सिग्नेचर टोकन तैयार करना होगा। डिजिटल सिग्नेचर टोकन, किसी भी अधिकृत च्वाईस सेंटर से बनवाया जा सकता है। डिजिटल सिग्नेचर टोकन बनवाने पश्चात पोर्टल में पंजीयन से प्राप्त आई.डी. पासवर्ड एवं डिजिटल सिग्नेचर टोकन पिन के माध्यम से निविदा प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है। भूखण्ड हेतु निर्धारित धरोहर राशि आनलाईन पोर्टल पर जमा किया जाना है। निविदा/प्रस्थापन 30 वर्षीय स्थायी लीज पर प्राप्त अधिकतम प्रब्याजि के लिए आमंत्रित की जा रही है एवं प्राप्त अधिकतम प्रब्याजि राशि पर आवासीय प्रयोजन हेतु 0.30 प्रतिशत एवं व्यावसायिक प्रयोजन हेतु 0.60 प्रतिशत वार्षिक भू-भाटक देय होगा।संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी