
दुर्ग। छावनी थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक लॉज/होटल में दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर देह व्यापार कराया जा रहा है।
सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत प्वाइंटर ग्राहक नियुक्त कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान खुलासा हुआ कि होटल संचालक और रिसेप्शन से जुड़े व्यक्ति द्वारा दलाल के जरिए युवतियां बुलाकर अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। मौके से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मामले में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 88/2026 दर्ज करते हुए धारा 3, 4 एवं 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1 घनेश रॉय (56 वर्ष), निवासी छावनी, दुर्ग
2 सीता चौधरी (25 वर्ष), निवासी छावनी, दुर्ग
जप्त सामग्री:
नकद ₹500
दो मोबाइल फोन
यह कार्रवाई थाना छावनी की पुलिस टीम, महिला स्टाफ और विवेचना दल की संयुक्त प्रयास से की गई।