पारिवारिक विवाद में नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला, 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातराई में पारिवारिक विवाद के दौरान एक नाबालिग बालक पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आवेश में आकर बालक के सिर पर धारदार कुल्हाड़ी से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना 7 फरवरी 2026 की है। मामले की सूचना मिलते ही थाना उतई में अपराध क्रमांक 74/2026 के तहत धारा 109, 296 और 351(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने पारिवारिक विवाद के दौरान बालक पर हमला किया।
घायल बालक को तत्काल बी.एम. शाह अस्पताल, भिलाई में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी परदेशी राम देवांगन (66 वर्ष), निवासी बजरंग चौक, ग्राम जोरातराई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार कुल्हाड़ी, घटना के समय पहने गए कपड़े तथा अन्य साक्ष्य सामग्री जब्त की गई है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। मामले के अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *