रेलवे स्टेशन रोड पर चापड़ लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार


दुर्ग। सुपेला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लोहे का चापड़ बरामद किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार 7 फरवरी 2026 को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन रोड के पास एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक धारदार लोहे का चापड़ बरामद किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 218/26 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभय गजभिये (22 वर्ष), निवासी रमण मोहल्ला, देवांगण समाज भवन के पास, सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय यादव सहित प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद तिवारी और आरक्षक आशीष साहु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *