डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान, रेलवे ट्रैक से सुरक्षित रेस्क्यू


दुर्ग |
धमधा नाका रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक युवक की जान डायल-112 स्टाफ की त्वरित और साहसिक कार्रवाई से बचा ली गई। घटना 27 दिसंबर 2025 की दोपहर करीब 3:30 बजे की है, जब डायल-112 को सूचना मिली कि एक युवक रेलवे ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है।
सूचना मिलते ही डायल-112 वाहन में तैनात आरक्षक रमेश जायसवाल और चालक लाखेश्वर तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद नागरिकों की मदद से युवक को समय रहते रेलवे ट्रैक से सुरक्षित हटा लिया गया और एक बड़ी अनहोनी टल गई।
रेस्क्यू के दौरान आरक्षक रमेश जायसवाल को कमर और पैर में चोट आई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है और युवक सुरक्षित है।
इस साहसिक, त्वरित और मानवीय कार्य के लिए आरक्षक रमेश जायसवाल और चालक लाखेश्वर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
घटनास्थल
धमधा नाका रेलवे ट्रैक, दुर्ग
सराहनीय भूमिका
• आरक्षक रमेश जायसवाल
• चालक लाखेश्वर
• डायल-112 टीम
• सहयोगी नागरिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *