अंजोरा बायपास रोड पर रात्रि चोरी का खुलासा, दो आरोपी



दुर्ग |
पुलिस चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव की टीम ने रात्रि चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नकद राशि और घटना में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 18 मार्च 2025 को पीड़ित द्वारा चौकी अंजोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 08 मार्च 2025 की रात लगभग 8 बजे अंजोरा बायपास रोड पर खड़े उसके वाहन से अज्ञात व्यक्तियों ने नकद राशि चोरी कर ली थी। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 89/2025 धारा 303(2), 317(2) एवं 305 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान संदिग्धों की पहचान कर दिनांक 03 फरवरी 2026 को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई नकद राशि और वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन जप्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
घटनास्थल :
अंजोरा बायपास रोड, पुलिस चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग
आरोपियों का विवरण :
1 भैरव साहू, उम्र 23 वर्ष, निवासी खालसा, थाना गुंडरदेही, जिला बालोद
2 राहुल ठाकुर, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम सिरसिदा मंझा टेकरी के पास, थाना नंदिनी, जिला दुर्गजप्त सामग्री :
▪️ चोरी की गई नकद राशि
▪️ एक वाहन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *