जामुल कॉलेज रोड पर गांजा बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई


दुर्ग |
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामुल थाना पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा की अवैध बिक्री करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से गांजा, नगद राशि और एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को जामुल कॉलेज के पास रोड पर गांजा बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना जामुल की पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध रूप से रखा गया मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ।
मामले में थाना जामुल में अपराध क्रमांक 76/2026 धारा 20(ख), 27 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
घटनास्थल :
जामुल कॉलेज के पास रोड, थाना जामुल, जिला दुर्ग
आरोपियों का विवरण :
ओमेश कुमार ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी रामनगर, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग
अमय गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर मुक्तिधाम के पास, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग
जप्त सामग्री :
▪️ अवैध मादक पदार्थ गांजा (कुल मात्रा जप्त अनुसार)
▪️ नगद राशि ₹1,500
▪️ एक मोबाइल फोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *