जामुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, 05 वाहन बरामद





दुर्ग । जिला दुर्ग में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
प्रार्थी सोनू यादव, निवासी हाउसिंग बोर्ड भिलाई ने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17.06.2025 की रात्रि उनकी स्कूटी एक्टिवा (CG 04 HU 8464) घर के सामने से अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 458/2025, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस कार्यवाही
विवेचना के दौरान दिनांक 22.01.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तिरंगा चौक, छावनी के पास चोरी की स्कूटी एवं मोटर सायकल बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रद्युम महाराणा, पिता कृष्णा महाराणा, उम्र 27 वर्ष, निवासी न्यू खुर्सीपार, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग बताया। आरोपी ने हाउसिंग बोर्ड भिलाई, सेक्टर-6 भिलाई, पलारी, डोंगरगढ़ एवं नागपुर क्षेत्रों से दो-पहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
जप्ती विवरण
आरोपी के कब्जे से कुल 05 दो-पहिया वाहन बरामद किए गए—
▪️ 03 मोटर सायकल
▪️ 02 स्कूटी
▪️ अनुमानित कुल कीमत : ₹ 2,50,000/-
गिरफ्तारी
आरोपी को दिनांक 22.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, प्र.आर. राकेश साहू, आरक्षक संतोष, चंदन सिंह, अतुल यादव एवं रूपनारायण बाजपेयी का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *